CG : पिकनिक मनाने के दौरान डैम में डूबने से रेलवे कर्मचारी क... - CG Sandesh

CG : पिकनिक मनाने के दौरान डैम में डूबने से रेलवे कर्मचारी की मौत, दूसरे दिन मिली लाश

बिलासपुर। 25 मई रविवार को कोटा के कोरी डैम में पिकनिक मनाने गए 27 वर्षीय रेलवे कर्मचारी सतेंद्र सिंह डेम में नहाने के दौरान डूब गया था। मृतक सहित 5 लोग यहां पिकनिक मनाने आए थे। डैम में डूबने की खबर पाकर कोटा पुलिस सहित एस.डी.आर.एफ़. की टीम डूबे युवक की खोज में जुट गई थीं, रात में काफी प्रयास के बाद उसकी लाश नहीं मिली। दूसरे दिन यानी सोमवार की सुबह खोजी दस्ते को सफलता मिली और युवक की बॉडी को बाहर निकाला गया। जैसे ही सुबह 7 बजे डेम में तैरते हुए लाश दिखी उसे बाहर निकाला गया और पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए कोटा स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। मृतक सतेंद्र सिंह पिता देव भजन सिंह अम्बिकापुर का रहने वाला था जो वर्तमान में रेलवे कॉलोनी तोरवा में रहकर काम कर रहा था।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें