news-details

महासमुंद : विश्व पर्यावरण दिवस 2025 : ग्राम गुडरूडीह में पौधरोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के उपलक्ष्य में महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम गुडरूडीह में पौधरोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में ’’कृषि विज्ञान केंद्र महासमुंद’’ तथा ’’वन विभाग महासमुंद’’ एवं ’’रिलायंस फाउंडेशन’’ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में ’’लगभग 125 महिलाएं, 45 पुरुष किसान एवं 25 बच्चे’’ उत्साहपूर्वक शामिल हुए। वन विभाग महासमुंद द्वारा इस कार्यक्रम के लिए 188 पौधे निःशुल्क प्रदान किए गए, जिनका रोपण सभी प्रतिभागियों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र महासमुंद के प्रमुख और वरिष्ठ वैज्ञानिक ’’डॉ. सतीश कुमार वर्मा’’ ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सभी को अपनी ’माँ’ को स्मरण करते हुए एक ’वृक्ष’ लगाना चाहिए और अपने गांव तथा जिले को ’प्लास्टिक मुक्त’ बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

डॉ. वर्मा द्वारा ग्रामीणों को ’’सीड बॉल निर्माण’’, ’’फलदार पौधों की वैज्ञानिक पद्धति से रोपण’’, ’’किचन गार्डन’’ के लाभों सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर ’’प्रशिक्षण’’ (प्रदर्शन) प्रदान किया गया। इनमें जल संरक्षण एवं प्रबंधन, कचरा प्रबंधन एवं पुनर्चक्रण, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, जलवायु परिवर्तन एवं अनुकूलन रणनीति,’ सतत कृषि और खाद्य सुरक्षा, पारंपरिक पारिस्थितिकी ज्ञान, प्लास्टिक प्रदूषण उन्मूलन शामिल है।
कार्यक्रम में ग्राम के जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने भी अपने अनुभव साझा किए। इनमें ’’रमाकांत ध्रुव, परमेश्वर ध्रुव, हीरालाल ध्रुव, सावित्र ध्रुव, बुढ़िया ध्रुव, नारायण पटेल, तुलाराम ध्रुव, सावित्री ध्रुव, ललिता ध्रुव और सुशीला ध्रुव’’ शामिल रहे। ’’कार्यक्रम का संचालन’’ रिलायंस फाउंडेशन के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री संतोष कुमार सिंह ने किया।


अन्य सम्बंधित खबरें