news-details

महासमुंद : सुशासन त्यौहार में आवेदन के बाद भी 70 वर्षीय महिला को नहीं मिला न्याय, मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह की दी चेतावनी

महासमुंद। जिले में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को तहसीलदार कोर्ट के आदेश के बावजूद मकान नहीं मिला, क्योंकि शिक्षिका ने कब्जा नहीं छोड़ा। महिला ने सुशासन त्योहार में भी आवेदन किया, लेकिन न्याय नहीं मिला, जिससे परेशान होकर उसने कलेक्टर को ज्ञापन देकर मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह की चेतावनी दी है। 


दरअसल लहरौद निवासी एक विधवा महिला ने शासकीय शिक्षिका पर धोखाधड़ी और धमकाने का आरोप लगाया है। महिला ने महासमुंद कलेक्टर के पास पहुंचकर शिकायत किया है कि गांव के ही शिक्षिका गंगाबाई ध्रुव ने धोखाधड़ी कर उनका मकान हड़प लिया है। बुजुर्ग महिला ने बताया कि 16 जनवरी 2017 को ग्राम लहरौद के वार्ड क्रमांक 6 में स्थित मकान राम सिंह से खरीदा था। वर्ष 2019 में आर्थिक तंगी और स्वास्थ्य समस्याओं के चलते उन्होंने गांव की ही शासकीय शिक्षिका गंगा देवी ध्रुव से 73000 उधार लिए थे। दोनों के बीच तय हुआ था कि 6 माह के भीतर राशि वापस कर दी जाएगी और तब तक के लिए प्रतिबंध है मकान को गिरवी रखा था।

 

बुजुर्ग महिला का कहना है कि 6 माह की अवधि पूरी होने से पहले उन्होंने उधार की पूरी राशि जुटाकर वापस करने की कोशिश की लेकिन शिक्षिका गंगा देवी ने पैसे लेने से इनकार कर दिया और दावा किया कि अब मकान उन्हीं का है और शिक्षिका ने उन्हें धमकाते हुए घर से बाहर निकाल दिया। अपने ही मकान से बेदखल हो चुकी बुजुर्ग महिला अब ग्राम डिपो पारा की एक टीन शेड के कच्चे मकान में किराए पर रहने को मजबूर है।


अन्य सम्बंधित खबरें