फिक्स डे मेंटल हेल्थ कैम्प सी एच सी बसना में आयोजित किया गया.
9 जून 2025 को एन एच एम, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत डॉ पी कुदेशिया सी एम एच ओ नीलू घृतलहरे डी पी एम के समन्वय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना जिला महासमुंद में मेंटल हेल्थ फिक्स डे कैम्प आयोजित किया गया. 45 मरीजों को निदान कर निःशुल्क मेडिसिन के साथ साइकोसोशल इंटरवेंशन किया गया. डॉ नारायण साहू बी एम ओ, ढोलचंद नायक बी पी एम व स्टॉफ का सहयोग रहा, मेडिकल कालेज सह जिला चिकित्सालय महासमुंद स्पर्श क्लिनिक से डॉ सी पी चंद्राकर नोडल अधिकारी मानसिक स्वास्थ्य, रामगोपाल खूंटे पी एस डब्लू , व टेकलाल नायक व स्टॉफ के साथ मेंटल हेल्थ कैम्प आयोजित किया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें