
महासमुंद : सहायक विस्तार अधिकारी (एडीईओ) भर्ती परीक्षा 15 जून को
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित ’’सहायक विस्तार अधिकारी (एडीईओ) भर्ती परीक्षा 2025’’ का आयोजन रविवार 15 जून 2025 को पूर्वान्ह 10ः00 बजे से 12ः15 बजे तक किया जाएगा। यह परीक्षा महासमुंद जिले के निर्धारित 37 परीक्षा केंद्रों में एक ही पाली में सम्पन्न होगी। जिले से कुल 10066 परीक्षार्थी इस परीक्षा में सम्मिलित होंगे।
परीक्षा के सुगम एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा परीक्षा केंद्रों तक गोपनीय सामग्री पहुंचाने के लिए परिवहन अधिकारी, पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। कलेक्टर ने संबंधित सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध एवं गोपनीयता बनाए रखते हुए निर्वहन करने निर्देशित किया है।
अन्य सम्बंधित खबरें