मोदी के दूबारा प्रधानमंत्री बनने पर निकला विजय जुलस. - CG Sandesh

मोदी के दूबारा प्रधानमंत्री बनने पर निकला विजय जुलस.

बसना- छोटे सरस्वती शिशु मंदिर में हिंदू युवा वाहिनी की बैठक कर विजय जुलूस निकाला गया, जिलाध्यक्ष सपन गुप्ता द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि यह जीत राष्ट्रवाद और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की है. उन्होंने माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी को दोबारा पीएम बनाने पर भारत की जनता को साधुवाद दिया.

उन्होंने कहा कि भारत भूमि पर एक निस्वार्थ सेवा भाव से काम करने वाले प्रधानमंत्री मिला हैं भारत का नाम पूरे विश्व में फैल रहा है उनके कार्यों से महासमुंद के लोकप्रिय किसान नेता श्री चुन्नीलाल साहू जी को सांसद चुनने में महासमुंद की जनता का आभार प्रकट किया.

बैठक में बसना परिक्षेत्र के अध्यक्ष  नंद किशन साव को बनाया गया,बैठक में महासमुंद, सांकरा, खल्लारी सराईपाली बसना के युवा वाहिनी के सदस्यों आये थे. बैठक के बाद डीजे धुन सहित विजय जुलूस रैली छोटे शिशु मंदिर से निकल कर बसना नगर का भ्रमण किया गया.

युवा वाहिनी के सदस्यों ने केसरिया होली के साथ साथ शहीद वीर नारायण चौक में दीपावली जैसा माहौल बनाकर अपनी खुशी का इजहार किया. माननीय श्री नरेंद्र मोदी की जीत और महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू जी की जीत में यह जश्न मनाया गया.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें