25 जून को भंवरपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विरांगना महा... - CG Sandesh

25 जून को भंवरपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विरांगना महारानी दुर्गावती की आदमकद प्रतिमा का अनावरण, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पहुँचने की संभावना.

मुख्यमंत्री निवास पदुमनगर चरौदा दुर्ग में सर्व आदिवासी समाज के सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी छत्तीसगढ़ शासन को 25 जून 2019 मंगलवार भंवरपुर (बसना) में होने वाले विरांगना महारानी दुर्गावती  की प्रतिमा अनावरण हेतु आमंत्रण पत्र देते हुए सौजन्य भेंट की. जिसे माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी ने सहर्ष स्वीकार किया.

यह आयोजन सर्व आदिवासी समाज एवं सर्व समाज जिला महासमुन्द के तत्वावधान में आयोजित होना है, विगत दिनों कौड़ियाराज गोंडवाना आदिवासी महासंघ राजमहल सामुदायिक भवन में स्वतंत्रता संग्राम और स्वदेशी के अमर बलिदानी जननायक, आदिवासी समाज के पुरोधा एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के क्रांतिकारी गुरु बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस के अवसर पर सर्व आदिवासी समाज का जिला स्तरीय विशेष समीक्षा बैठक आहूत की गई.

जिसमें सर्व प्रथम गोंडवाना समाज के आराध्य देव श्री श्री बुढ़ादेव, आदिमाता शक्ति की पूजा-अर्चना पश्चात आजादी के संक्रमणकाल के आदिवासी समाज के समाज सुधारक, शहीद वीर विरांगनाओं के योगदान एवं संघर्षमय जीवनी पर समाज जनों द्वारा प्रबोधन दिया गया. जहाँ सरायपाली विधायक माननीय क़िस्मत लाल नन्द जी मौजूद रहे.

इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज एवं अनुसूचित जनजाति शासकीय विकास संघ ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि आगामी 25 जून को तहसील बसना के भंवरपुर पुराना पुलिस चौकी स्थल पर गोंडवाना स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विरांगना महारानी दुर्गावती की आदमकद प्रतिमा का अनावरण छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम के कर कमलों से सम्पन्न कराया जायेगा.

प्रतिमा अनावरण के लिए मुख्यमंत्री बघेल से अनुमति प्राप्त होने की जानकारी समाज प्रमुखों को दी गई। रानी दुर्गावती की प्रतिमा स्थापना को लेकर आदिवासी समाज में हर्ष व्याप्त है। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने हेतु सर्व आदिवासी समाज सहित अंचल के निवासरत सभी समाज से सहयोग की अपील की है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें