शुरू हुआ शिशु संरक्षण माह, विटामिन A के शिरप के साथ दी जाएगी... - CG Sandesh

शुरू हुआ शिशु संरक्षण माह, विटामिन A के शिरप के साथ दी जाएगी पोषण आहार के विषय में जानकारी

शिशु एवं मातृ स्वास्थ्य संवर्धन से संबधित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गतिविधियों का सफल संचालन व सेवाओं की प्रदायगी के सुदृढ़ीकरण हेतु शिशु संरक्षण माह विटामिन ए अनुपूरक कार्यक्रम के तहत 21 जून से शिशु संरक्षण माह का आयोजन किया जा रहा है। यह माह 23 जुलाई तक चलेगा। शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ 21 जून को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बसना में किया गया.


चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि शिशु संरक्षण माह के दौरान प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को 9 माह से 5 वर्ष तक के बधाों को विटामिन ए का सिरप, 6 माह से 5 वर्ष तक के बधाो को आईएफए सिरप दिया जाएगा और वजन लिया जाएगा। इसके अलावा पोषण आहार के विषय में बधाों की आयु के अनुरूप आहार की जानकारी भी दी जाएगी। अति गंभीर कुपोषित बधो जो एसएएम की श्रेणी में है उन्हें चिन्हित कर पोषण पुनर्वास केन्द्रों में पोषण आहार की प्रदायगी हेतु भर्ती की जाएगी।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राजस्व, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं समाज कल्याण, मितानिनों, ग्राम कोटवार, सामाजिक कार्यक्रताओं, सरपंच एवं पंचगणों तथा पार्षदों का सहयोग लेने तथा जिला, विकासखण्ड व सेक्टर स्तर के अधिकारी द्वारा अभियान की सतत मानिटरिंग करने की बात कही गई।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बसना द्वारा  शिशु संरक्षण माह अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ  आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री मनजीत सिंह सलुजा श्री तौकीर दानी तनवीर सईद इश्तियाक खेरानी भोलसिह सिदार गौतम बंजारा नविन नंद सहित अस्पताल स्टाफ की उपस्थिति मे संपन्न हुवा।



अन्य सम्बंधित खबरें