भंवरपुर चौकी के पुलिस प्रभारी एवं जवानों ने साइबर क्राइम, एट... - CG Sandesh

भंवरपुर चौकी के पुलिस प्रभारी एवं जवानों ने साइबर क्राइम, एटीएम ठगी, फर्जी फोन कॉल से बचने उपाय बताने के साथ गाँव में किया सुरक्षा समिति का गठन.

19जून,भंवरपुर(बसना)। बसना थाना अंतर्गत भंवरपुर चौकी में चौकी प्रभारी के के द्वारा ग्राम धनापाली में साइबर क्राइम से बचने ग्रामीणों में जागरूकता अभियान चलाया गया हाल ही में बाहरी राज्यों से असामाजिक तत्वों द्वारा  छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न अंचलों के नंबरों को ट्रेस कर उन्हें बहला-फुसलाकर उनके खाता क्रमांक और एटीएम क्रमांक की जानकारी लेकर तथा कई प्रकार का इनाम प्रलोभन देकर उनके खाते से पैसा उड़ाने , बाहर से आये ब्यापारी ,सोने चाँदी को चमकाने , फोन से लॉटरी लगाने ,टावर लगाने आदि की बात आम हो रही है.

इस मद्देनजर भंवरपुर चौकी से पुलिस जवानों ने ग्राम धनापाली में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप मॉडले एवं पुलिस स्टाफ के द्वारा जागरूकता अभियान के तहत ग्रामीणों को इंटरनेट साइबर क्राइम एटीएम फ्रॉड फोन द्वारा ठगी की जानकारी से बचने का कारगर उपाय बताया गया एवं यातयात के नियमो की जानकारी डायल 112 की जानकारी के संबध मे ग्रामीण सुरक्षा समिति भी गठित किया गया जिसमें ग्राम के वरिष्ठ नागरिक गण सम्मिलित हुऐ.


अन्य सम्बंधित खबरें