CG : 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल में प्रयोगशाला परिचारक के 17 पदों पर सीधी भर्ती के लिए नोटीफिकेशन जारी किया गया है. जारी नोटीफिकेशन के मुताबिक, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 मई से 8 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा की संभावित तिथि 27 जुलाई है.
शैक्षणिक योग्यता : इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता विज्ञान विषय के साथ हायर सेकेण्डरी (12वीं) उत्तीर्ण रखी गई है.
आयु सीमा : उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है तथा अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी.
अधिक जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटीफिकेशन देखें - PDF
अन्य सम्बंधित खबरें
ताजा ख़बरें