सरायपाली : झिलमिला में महिला से अवैध शराब जप्त.
सरायपाली पुलिस ने 13 मई 2026 को मुखबिर की सुचना पर केन आईल मिल के सामने रोड़ किनारे झिलमिला में एक महिला से अवैध शराब जप्त किया है.
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान केन आईल मिल के सामने रोड़ किनारे झिलमिला के पास जाकर रेड कार्यवाही की. जहाँ एक महिला मिली जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की.
पुछताछ में महिला ने अपना नाम सायबानी गार्डिया पति स्व. सूरज गार्डिया उम्र 45 साल भोथलडीह की रहने वाली बताई. जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस ने संदेहिया के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला के अंदर एक नग सफेद रंग के 02 लीटर वाली प्लास्टिक बाटल में 02 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब भरी हुई, एक नग हरा रंग के 02 लीटर वाली प्लास्टिक बाटल में 02 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब भरी हुई कुल 04 लीटर हाथ भट्टी निर्मत महुआ शराब रखे मिलने पर शराब को जप्त किया गया.
उक्त मामले में पुलिस ने आरोपिया सायबानी गार्डिया का कृत्य अपराध धारा 34 (1) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध किया.
- 15-05-2026
महासमुंद : 3 लीटर महुआ शराब जप्त
- 15-05-2026
बागबाहरा : महिला से महुआ शराब जप्त.
- 15-05-2026
तुमगाँव : बाइक की टक्कर से घायल युवक की मौत