बसना : लोंहडीपुर मार्ग में अवैध शराब ले जाते दो गिरफ्तार
बसना थाना क्षेत्र के भंवरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम लोंहडीपुर मार्ग में दो व्यक्तियों से करीब 20 लीटर महुआ शराब और परिवहन में उपयोग किया गया मोटरसायकल जप्त किया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार 15 मई 2026 को पुलिस को ग्राम उड़ेला के पास मुखबिर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति अपने मोटरसायकल में जमदरहा तरफ से उड़ेला अवैध शराब परिवहन करते ले जा रहे हैं.
उक्त सुचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्राम लोहडीपुर जाने वाली रोड के पास घेराबंदी कर मोटरसायकल से आते दो व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ किया.
पकड़े गये व्यक्तियों ने अपना नाम क्रमश: गणेश खुटे पिता स्व. दिलीप सिंह खुंटे उम्र 22 साल, तथा दशरथ खुंटे पिता स्व. दिलीप सिंह खुटे उम्र 25 साल, निवासी उड़ेला बताया.
उक्त व्यक्तियों की तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपीयों से मोटरसायकल हीरो एचएफ डिलक्स वाहन कमांक सीजी 06 जीक्यू 6541 के डिग्गी रखे एक सफेद कलर के 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरा हाथ भटटी से निर्मित महुआ शराब करीबन 10 लीटर किमती 2000 रुपये एवं उक्त मोटरसायकल को जप्त कर आरोपियों को अपराध सदर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया.
- 15-05-2026
महासमुंद : 3 लीटर महुआ शराब जप्त
- 15-05-2026
बागबाहरा : महिला से महुआ शराब जप्त.
- 15-05-2026
तुमगाँव : बाइक की टक्कर से घायल युवक की मौत