बसना : तालाब मे पानी क्यो नही भर रहे हो कहते हुए रुमाल के अंदर लोहे का बोल्ट बांधकर मारपीट
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम छान्दनपुर में तालाब मे पानी क्यो नही भर रहे हो कहते हुए एक व्यक्ति ने रुमाल के अंदर लोहे का बोल्ट बांधकर मारपीट कर दी, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
मिली जानकारी के अनुसार 14 मई 2026 को ग्राम छान्दनपुर में रात्रि 08:30 बजे से कीर्तन नाम यज्ञ के संबंध मे ग्राम छान्दनपुर बीच गली गजाधर नायक के घर के सामने मीटींग रखा गया था.
इस मीटिंग में गांव के पंच-सरपंच एवं प्रमुख लोग उपस्थित होकर चंदा वसुली के बात पर चर्चा कर रहे थे, इसी दौरान करीबन 10:30 बजे गांव के मिनीकेतन भोई ने तालाब मे पानी क्यो नही भर रहे बोलकर किर्तन नाम यज्ञ का खर्चा तुम ही वहन करोगे बोल कर महेन्द्र कुमार साव से वाद विवाद कर मां बहन की अश्लील गाली गलौच देकर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मे रखे रूमाल मे घर से बांधकर लाये गये कठोर वस्तु से महेन्द्र कुमार साव के सिर के दाहिने तरुफ, दाहिने आंख के ऊपर भौह के पास मारने दिया.
इस हमले से महेन्द्र कुमार साव को चोट आने से खुन निकला, इस घटना पर जब सतीश साव बीच बचाव करने आये तो उसके भी सिर मे उसी कठोर वस्तु से मारपीट कर चोट पहुंचाया गया. जिससे सतीश साव का भी खुन निकलने लगा.
महेंद्र ने बताया कि रूमाल को छिनकर देखे तो उसके अन्दर लोहे का बोल्ट था, घटना को गांव के सरपंच पति श्वेत कुमार भोई, कोटवार बिरंची नंद, पंच रामनाथ भोई, एवं मिटींग मे उपस्थित अन्य, लोगो ने देखा सुना.
- 15-05-2026
महासमुंद : 3 लीटर महुआ शराब जप्त
- 15-05-2026
बागबाहरा : महिला से महुआ शराब जप्त.
- 15-05-2026
तुमगाँव : बाइक की टक्कर से घायल युवक की मौत