news-details

बागबाहरा : महिला से महुआ शराब जप्त.

बागबाहरा पुलिस ने 14 मई 2026 को मुखबिर की सुचना पर दारगांव में एक महिला से करीब 4.5 लीटर महुआ शराब जप्त किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम दारगांव मे एक महिला अपने घर के सामने जाम पेड़ के नीचे अवैध रूप से हाथ भठ्ठी निर्मित देशी महुआ शराब बिक्री करने हेतु छुपाकर रखी है.

उक्त सुचना पर पुलिस, मुखबिर के बताये हुए स्थान पर घेराबंदी कर आरोपिया ममता साहू पति पोखराम साहू उम्र 40 साल को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली, जिसके कब्जे से एक नग पीले रंग की 05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन मे भरी हुई लगभग 2.5 लीटर एवं 02 नग एक एक लीटर क्षमता वाली पानी बाटल मे भरी हुई लगभग 02 लीटर कुल 4.5 लीटर हाथ भठ्ठी निर्मित देशी महुआ शराब कीमती 900 रूपये जप्त किया.

मामले में आरोपिया ममता साहू पति पोखराम साहू उम्र 40 साल पर अपराध धारा 34(1) (क) आबकारी एक्ट दर्ज किया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें