news-details

महासमुंद : नांदगांव में मोटर सायकल की ठोकर से युवक घायल, मामला दर्ज

महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम नांदगांव में दैनिक भास्कर राईस मिल के पास एक अज्ञात मोटर सायकल चालक ने अपने वाहन को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंट कर दिया. इस घटना से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके ईलाज हेतु रायपुर ले जाया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बम्हनी निवासी नरेश यादव 06 मई 2026 को मोटर सायलक क्रमांक सीजी 04 एनसी 4236 में पीछे बैठकर रायपुर जाने के लिये निकला था, मोटर सायकल को प्रवीण यादव पिता बालकृष्ण यादव चला रहा था, इसी दौरान दैनिक भास्कर राईस मिल के पास ग्राम नांदगांव में सामने से आ रही अज्ञात मोटर सायकल के चालक द्वारा अपने मोटर सायकल को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये मोटर सायकल क्रमांक सीजी 04 एनसी 4236 को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया.

दुर्घटना मोटरसायकल चालाक एवं नरेश यादव घटना स्थल पर गिर गए, जिससे नरेश यादव के सिर, गाल, आंख बगल में चोंट आयी.

इसके बाद उसे घटना स्थल पर उपस्थित लोगों ने प्राथमिक उपचार हेतु अकाल पूरख अस्पताल महासमुंद में भर्ती कराये जहां पर समुचित उपचार नहीं होने के कारण आयुष्मान अस्पताल नयापारा रायपुर में भर्ती कराया गया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात मोटर सायकल के चालक के विरूद्ध अपराध धारा 125(a)-BNS, 281-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें