बसना : पति ने शराब के नशे में गाली गलौच कर की मारपीट.
बसना नगर के फोकटपारा में एक महिला को उसके पति ने शराब के नशे में गाली गलौच कर मारपीट किया है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया चंद्रकांती बंजारा फोकटपारा शिवमंदिर के पास बीनू साहू के घर किराये में रहकर रोजी मजदूरी का काम करती है. जिसे उसका पति घर चलाने के लिये खर्चा नहीं देता. इसके चलते चंद्रकांती दूसरे के यहां के झाडू पोंछा का काम कर घर का खर्चा चलाती है.
इसी बात को लेकर चंद्रकांती का पति पवन बंजारा दूसरे के यहां काम करने मत जाओ कहकर दो-तीन दिन से लड़ाई-झगडा कर रहा था.
इस लड़ाई झगड़ा को देखकर चंद्रकांती के मकान मालिक घर खाली करने के लिये बोलने लगा, जिसके चलते चंद्रकांती 14 मई 2026 को सुबह करीब 10:00 बजे के आसपास अपने मकान मालिक से बातचीत कर रही थी तो उसी समय उसका पति शराब के नशे में आकर यहां काम में मत जावों कहकर चंद्रकांती को मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा.
इस मारपीट से चंद्रकांती के सिर, दाहिने आंख के पास, व चेहरा में चोट लगकर खून निकलने लगा और दर्द होने लगा. इस घटना को चंद्रकांती के मकान मालिक एवं अन्ये किरायेदार लोग देखे सुने व बीच बचाव किये.
वहीं मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पवन बंजारा के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS दर्ज किया.
- 15-05-2026
महासमुंद : 3 लीटर महुआ शराब जप्त
- 15-05-2026
बागबाहरा : महिला से महुआ शराब जप्त.
- 15-05-2026
तुमगाँव : बाइक की टक्कर से घायल युवक की मौत