महासमुंद : हाईस्कुल से ताला तोड़कर LED टीवी, प्रिंटर और साउंड सिस्टम की चोरी.
महासमुंद थाना क्षेत्र में ग्राम उमरदा के हाईस्कुल से ताला तोड़कर LED टीवी, प्रिंटर और साउंड सिस्टम की चोरी कर ली गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
शासकीय हाईस्कुल उमरदा के प्रभारी प्राचार्य पूनम कुमार चन्द्राकर ने बताया कि 13 मई 2026 को सुबह 07:00 बजे उन्हें स्कुली छात्र फोन कर बताये कि स्कुल का गेट का ताला तोड़कर सामान की चोरी कर लिया गया है.
इस सुचना पर प्रभारी प्राचार्य तत्काल स्कुल पहुंचे तो वहां जानकारी लेने से पता चला कि चोर स्कुल के तालों को तोडकर एलईडी टीवी 32 इंच, प्रिंटर फोटो कापी HP 136W और स्पीकर साउंड सिस्टम का चोरी कर ली है. चोरी हुए सामान की कुल कीमत 30,500 रूपये बताई गई है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 305(e)-BNS, 331(4)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.
- 15-05-2026
महासमुंद : 3 लीटर महुआ शराब जप्त
- 15-05-2026
बागबाहरा : महिला से महुआ शराब जप्त.
- 15-05-2026
तुमगाँव : बाइक की टक्कर से घायल युवक की मौत