news-details

महासमुंद : रेत घाट में खड़ी चैन माऊंटिंग मशीन में आगजनी कर तोड़फोड़.

महासमुंद के लाफिन खुर्द सुखा नदी रेत घाट में खड़ी चैन माऊंटिंग मशीन में आगजनी कर कुछ लोगों ने तोड़फोड़ कर दी, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

लाफिन खुर्द रेत घाट का संचालन करने वाले कुंदन साव ने बताया कि शालिनी सिंग के नाम से शासन द्वारा आबंटित रेत घाट में 12 मई 2026 को रात्रि 10 बजे से 12 बजे के मध्य टाटा हिताची EX200LC चैन माऊंटिंग मशीन Serial No. SP20-30193 कीमत 55,50,000 जो खेत में खड़ी थी, उस पर कुछ लोगों के द्वारा आगजनी कर मशीन को पूर्ण रूप से क्षति पहुंचाई गई है.

जबकि उसके बगल में खड़ी एक और टाटा हिताची EX200LC, Serial No. SP20-65029 मशीन का कांच तोड़ा गया है.

कुंदन साव ने बताया कि कुछ दिनों से कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा निरंतर उनके कार्य में बाधा डाला जा रहा था,  उन्हें आशंका है कि यह कृत्य उनके द्वारा ही किया गया है.

कुंदन साव द्वारा टाटा हिताची 200 चैन माऊंटिंग मशीन में आगजनी एवं तोड़फोड़ की रिपोर्ट पुलिस ने अज्ञात पर धारा 326(f)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया है.



अन्य सम्बंधित खबरें