राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत जिले में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार विश्व क्षय दिवस के अवसर पर टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 100 दिवसीय निक्षय निरामय अभियान (द्वितीय चरण) का विधिवत शुभारंभ किया गया।
बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम कुल्हरिया की कृषक उमा शुक्ला, पति प्रकाश नारायण शुक्ला को राष्ट्रीय बागवानी मिशन के अंतर्गत फल क्षेत्र विस्तार योजना से जुड़कर खेती के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिली।