कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम टेमरी मोड़ के पास 16 जून 2025 को एक सड़क दुर्घटना में कार और पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।
सांकरा थाना के वनदुर्गा मंदिर भतकुंदा में प्रसाद वितरण के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
सांकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जामजुड़ा में सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
18 जून 2025 को सरायपाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हर्राटार में पुलिस ने अवैध शराब पीने-पिलाने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी मौके पर शराब पिलाते रंगे हाथ पकड़ा गया।
18 जून 2025 को पिथौरा थाना अंतर्गत अर्जुनी गांव में शराब के नशे में धुत युवक ने गाली-गलौज के बाद मारपीट की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
16 जून 2025 को पिथौरा थाना क्षेत्र के टेका आईटीआई के सामने एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने खड़ी बस को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस में बैठे एक यात्री के घायल होने की खबर है।