महासमुंद ब्लॉक के ग्राम बरोंडाबाजार में 11 जनवरी 2024 को श्री कार्तिक ध्रुव के घर नन्ही सी प्यारी बच्ची सिद्धि का जन्म हुआ। उनके आगमन से पूरे परिवार में अपार हर्ष और उल्लास का वातावरण छा गया। लेकिन जन्म के तुरंत बाद ही परिजनों ने सिद्धि के सिर पर असामान्य सूजन देखी, जिससे सभी चिंतित हो गए।
राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत में राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु “राजस्व पखवाड़ा“ आयोजित किया जाएगा।
ग्रीष्मकाल के दौरान मैदानी स्तर पर पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा जिले में पेयजल आपूर्ति की सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए वर्ष 2025-26 में उपखण्ड एवं विकासखण्ड स्तर पर कंट्रोल रूम का गठन किया गया है।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले के गरीब परिवारों के 160 कन्याओं का विवाह आज महासमुंद के संजय कानन उद्यान में पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ।
बागबाहरा पुलिस ने 26 मार्च 2025 को मुखबिर की सुचना पर ग्राम खदरही नवाडीह से बिहाझर की ओर जाने वाले कच्चे मार्ग पर, मोड़ के पास में अवैध शराब जप्त किया है.
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा एकीकृत बाल संरक्षण योजना अंतर्गत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 महासमुन्द में स्वीकृत 08 पदों के लिए अनंतिम वरीयता सूची जारी कर दी गई है।