महासमुंद जिला अंतर्गत आने वाले विकास खण्ड सरायपाली के शासकीय प्राथमिक शाला-मुंधा में भी विगत वर्षों की भांति इस वर्ष 21 जून 2024 को शाला परिसर में ग्रामीण पालको, SMC सदस्यों , शिक्षक छात्र-छात्राओं द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
एससीईआरटी के तत्वाधान एवं डाइट महासमुंद प्राचार्य मीना पाणिग्राही के मार्गदर्शन में प्रत्येक बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के तहत निपुण भारत अभियान के लक्ष्य को प्राप्त करने विकासखंड सरायपाली में जोन स्तरीय एफएलएन प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का समापन हुआ।