झाड़ू का संबंध धन की देवी मां लक्ष्मी से होता है. कई बार लोग घरों में झाड़ू का इस्तेमाल करने के बाद उसे ऐसी जगह रख देते हैं, जहां अक्सर पैर लगने के आसार बने रहते हैं.
अगर किसी को व्यापार में रुकावटों और धन की हानि का सामना करना पड़ रहा है, तो वह इसके लिए शक्कर के उपाय कर सकता है. ऐसे व्यक्ति को नियमित रूप से चीनी के बने हुए पानी का घोल ग्रहण करना चाहिए.
यदि किसी परेशानी को झेलकर आप त्रस्त हो चुके हैं और उससे हर हाल में छुटकारा पाना चाहते हैं तो हर मंगलवार को हनुमान मंदिर में नारियल, सिंदूर, चमेली का तेल, केवड़े का इत्र, गुलाब की माला और गुड़ चना अर्पित करें.