छत्तीसगढ़ में कोरोना के केस हर रोज चौंका रहे हैं. अकेले राजधानी रायपुर में आज 1208 और दुर्ग में 751 नए केस आए हैं. छत्तीसगढ़ में 4574 नए मरीजों की पहचान हुई है. वहीं 10 लोगों की मौत हुई है.
नक्सलियों ने सुरूंगदोह इलाके में पोस्टर-पर्चे फेंके हैं। लिखा है कि गोंड़पाल, गुरदाटोला, फुलचुर आदि गांव में फर्जी नक्सली बन लोगों को डराकर गुंडागर्दी और लूटपाट करने वाले पुलिस के ही जवान हैं।
जिले में बीते दिनों हुई बेमौसम बरसात के कारण किसानों का भारी नुकसान हुआ है. कोयलीबेड़ा ब्लॉक के संबलपुर गांव के एक किसान के खेत में लगी मक्का फसल बर्बाद हो गई है.
मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, भानुप्रतापपुर और दल्ली राजहरा के बीच ग्राम पंचायत साल्हे के आश्रित ग्राम टेकातोड़ा से लगे स्टेट हाईवे पर नवजात का शव एक कपड़े के थैले में मिला है।