अफ्रीका में चार से बारह जुलाई तक आयोजित हो रहे एशियन, पैसिफिक और अफ्रीका अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के जयदीप साहू ने स्वर्ण पदक जीता है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कल राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने और नागरिकों को बेहतर सेवाएं देने के निर्देश दिए।