CG : 8 IAS अधिकारियों के प्रभार में किया गया फेरबदल
राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के आठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया है। इसके अलावा राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों का तबादला आदेश भी जारी किया है । राज्य की ग्यारह जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी बदले गए हैं। प्रतीक जैन को जिला पंचायत कोरबा, जयंत नाहटा को जिला पंचायत धमतरी, एम भार्गव जिला पंचायत दंतेवाड़ा, तन्मय खन्ना जिला पंचायत बस्तर और दुर्गा प्रसाद अधिकारी को जिला पंचायत राजनंदगांव का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।
इसके अलावा गोकुल राम रावटे के जिला पंचायत मुंगेली, आशुतोष चतुर्वेदी जिला पंचायत बलरामपुर रामानुजगंज, अभिषेक कुमार गुप्ता जिला पंचायत मोहला मानपुर, ऋषिकेश तिवारी जिला पंचायत सारंगढ़ बिलाईगढ़, विनय कुमार पोयम जिला पंचायत जांजगीर चांपा, और योगेंद्र श्रीवास को जिला पंचायत कोरिया का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही, सुरुचि सिंह को नगर पालिका निगम भिलाई का आयुक्त नियुक्त किया गया है विजेंद्र सिंह को नगर पालिका चिरमिरी, जी आर मरकाम नगर निगम राजनंदगांव और अरुण वर्मा नगर पालिका धमतरी के आयुक्त बनाए गए हैं।