राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी के रामनगर इलाके में गटर के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है. और वो लापरवाह अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए.
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है. वहीं मौसम विभाग ने आज दुर्ग और बिलासपुर संभाग के कई जिलों में अगले तीन घंटों में आंधी, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर चौकी इलाके में रविवार को नगर-निगम की लापरवाही के कारण एक बड़ा हादसा हो गया.
सीवरेज गड्ढे में 3 बच्चे गिर गए. जिसमें से एक बच्चे की मौत हो गई.
आत्मसमर्पित नक्सलियों को तत्काल 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी तथा उन्हें 4-5 महीने के आवासीय कौशल प्रशिक्षण में शामिल किया जाएगा, जिसमें रहने-खाने की सुविधा के साथ-साथ 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।