रायगढ़ में गुरुवार देर शाम एक युवती का शव ग्रामीणों ने पेड़ से लटका देखा। कुछ देर बाद जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो वह मौके पर पहुंचे, लेकिन तब शव निर्वस्त्र हालत में जमीन पर पड़ा था। जबकि उसके कपड़े कुछ दूर पर बिखरे हुए मिले। ऐसे में शव से दुष्कृत्य किए जाने की आशंका जताई जा रही है।