14 अगस्त को एक निजी स्कूल में हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम की फोटो वायरल होने के बाद cgsandesh.com में यह खबर प्रकाशित की गई थी. जिसके बाद संस्कार द राइजिंग स्कूल के संचालक राजेश वधवा ने की खबर का खंडन करते हुए कहा है कि, संस्कार द राइजिंग स्कूल द्वार सांस्कृतिक सन्ध्या को रद्द कर हमारे देश के शहीदो को श्रद्धांजलि देकर उनके लिये देशभक्ति गीत गाकर बच्चों ने श्रद्धांजलि दी.
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर सूबे के अधिकांश स्थानों पर शोक सभा का आयोजन हुआ। सभी भाजपाइयों, व्यापार मंडल, आम लोगों ने पूर्व पीएम को श्रद्धासुमन अर्पित किया। साथ ही आज शाम भारतीय जनता पार्टी बसना के द्वारा कृषि उपज मंडी प्रांगण में शोक सभा का आयोजन किया गया।
छत्तीसगढ़ श्रमजीवी संघ के बसना ब्लॉक की इकाई के सभी पत्रकार साथियों ने आज सुबह 11:00 बजे स्थानीय लोकनिर्माण विभाग विश्राम गृह में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के देहावसान पर शोक सभा का आयोजन किया कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा मृतात्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा,
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में कल दिनांक 18 अगस्त को एक दिवसीय स्मार्ट कार्ड बनाने का शिविर लगेगा, शिविर में छुटे हुए उन लोगों का ही स्मार्ट कार्ड बनेगा जिनका सूची में नाम है और विगत दिनों शिविर में स्मार्ट कार्ड नहीं बनवा पाए हैं
भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटलबिहारी वाजपेयी के आज नईदिल्ली में हुए निधन पर छत्तीसगढ़ सरकार के सभी मंत्रियों और संसदीय सचिवों ने शोक प्रकट किया है और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है।
श्री वाजपेयी की हालत नाजुक होने की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह उन्हें देखने नईदिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचे।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न से सम्मानित श्री अटल बिहारी बाजपाई जी का 16 अगस्त को शाम 5:05 में दुखद निधन हो गया आम आदमी पार्टी विधानसभा बसना की ओर से श्रद्धांजलि का आयोजन 7 बजे शहीद वीर नारायण सिंह चौक बसना में रखा गया था ।
राज्यपाल बलरामजी दास टंडन के निधन पर राज्य सरकार ने 16 अगस्त गुरुवार को प्रदेश भर में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है. प्रशासन विभाग की ओर से बुधवार को यह आदेश सभी जिलों के कलेक्टरों और विभाग के प्रमुखों को जारी किया गया.
सरस्वती शिशु मंदिर अरेकेल मार्ग बसना में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. जिसमें मुख्य अतिथि माननीय डॉक्टर सुरेंद्र मिश्रा जी, अध्यक्ष श्रीमान देवेंद्र साहू जी, विशिष्ट अतिथि माननीय अर्जुनलाल जगदल्ला तथा विद्यालय के सह सचिव श्रीमान सौम्य रंजन कानूनगो जी उपस्थित थे.
किड्स स्कूल बंसुला बसना में 15 अगस्त को ध्वजारोहण कुमारी पुष्पा साव, जिला पंचायत सदस्य जन्मजय साव, जनपद पंचायत सदस्य आर के दास, नवीन साव, प्राचार्य शबाना खान के साथ ध्वजारोहण किया गया.
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विकास खंड स्तरीय 72 वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य आयोजन हाई स्कूल ग्राउंड बसना में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसना नगर पंचायत बसना के अध्यक्ष श्री सम्पत अग्रवाल जी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।