राजधानी एक्सप्रेस में मिलेगी एक और सुविधा अब यात्रियों तक पह... - CG Sandesh
बिलासपुर

राजधानी एक्सप्रेस में मिलेगी एक और सुविधा अब यात्रियों तक पहुंचेगा खाना

बिलासपुर:- राजधानी एक्सप्रेस में यात्रियों को बहुत जल्द एक और बदलाव देखने को मिलेगा। पेंट्रीकार के कर्मचारी उनकी बर्थ तक ट्रॉली से भोजन व नाश्ता लेकर पहुंचेंगे। आईआरसीटीसी ने नई व्यवस्था हावड़ा-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की पेंट्रीकार में प्रायोग के तौर पर शुरू की है। जल्द ही बिलासपुर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में यह सुविधा मिलने लगेगी।

स्मार्ट कार्ड के माध्यम से इलाज के नाम पर करोड़ों का घोटाला - CG Sandesh
बिलासपुर

स्मार्ट कार्ड के माध्यम से इलाज के नाम पर करोड़ों का घोटाला

बिलासपुर - स्मार्ट कार्ड के माध्यम से उपचार के नाम पर करोड़ों का घोटाला सामने आया है। प्रदेश में 2017 में 1 लाख 10 हजार लोगों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन इस अवधि में अग्रसेन चौक स्थित 20 बिस्तरों के विनायक नेत्रालय ने 30 हजार ऑपरेशन कर डाले। प्राथमिक जांच में स्मार्ट कार्ड से उपचार के नाम पर करोड़ों स्र्पए के घोटाले की बात कही गई।

4 छात्रों को किया रेस्टिकेट, बहाल करने की मांग को लेकर धरने ... - CG Sandesh
बिलासपुर

4 छात्रों को किया रेस्टिकेट, बहाल करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे छात्र

बिलासपुर:- मंगलवार को गुरुघासीदास विश्वविद्यालय में खाने को लेकर हुए हंगामे में 4 छात्रों को विश्वविद्यालय प्रशासन ने रेस्टिकेट कर दिया है। इस कार्यवाही के विरोध में छात्र धरने पर बैठ गए है और निष्कासित छात्रों को पुनः बहाल करने की मांग कर रहे है।

संसदीय सचिवों की नियुक्ति मामले में आज आ सकता है बड़ा फैसला - CG Sandesh
बिलासपुर

संसदीय सचिवों की नियुक्ति मामले में आज आ सकता है बड़ा फैसला

बिलासपुर:- संसदीय सचिवों की नियुक्ति का मामले में मंगलवार को बड़ा फैसला आ सकता है। दिल्ली के बाद सब की नजर आज छत्तीसगढ़ के फैसले पर टिकी हुई है। आपको बता दें कि संसदीय सचिवों की नियुक्ति के मामले में मो. अकबर और राकेश चौबे ने नियुक्ति को चुनौती दी है। प्रदेश में 11 संसदीय सचिवों की  नियुक्ति हुई थी। हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस टीबी राधाकृष्णन और शरद गुप्ता की डिवीजन बैंच में मामला लगा है।

हाईकोर्ट के फैसले का सम्मान, जोगी-रमन का साठगांठ उजागर   - भ... - CG Sandesh
बिलासपुर

हाईकोर्ट के फैसले का सम्मान, जोगी-रमन का साठगांठ उजागर - भूपेश

बिलासपुर:- कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि रमन और जोगी का साठ गाँठ उजागर हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि रमन सिंह ने जोगी का साथ दिया है । भूपेश बघेल ने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले का सम्मान करते है लेकिन जोगी और रमन की दोस्ती सामने है । इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इससे कोई नुकसान नहीं है।

 जाति मामले में जोगी का स्टे मंजूर, हाई पावर कमेटी नए सिरे स... - CG Sandesh
बिलासपुर

जाति मामले में जोगी का स्टे मंजूर, हाई पावर कमेटी नए सिरे से करेगी जांच

बिलासपुर:- अजीत जोगी की जाति मामले में मंगलवार को हाईकोर्ट का एक बड़ा फैसला आया है, जाति मामले में हाई पावर कमेटी नए सिरे से नए सिरे से जाति मामले की जांच करेगी।

अचानकमार टाइगर रिजर्व में ग्रामीणों की आवाजाही मामले में हाई... - CG Sandesh
बिलासपुर

अचानकमार टाइगर रिजर्व में ग्रामीणों की आवाजाही मामले में हाईकोर्ट में फैसला सुरक्षित

बिलासपुर:- अचानकमार टाइगर रिजर्व की रोड बंद करने और बैरियर लगाकर ग्रामीणों से रोज नाम पता पूछने ,पहचान बताने जैसी समस्याओं के मामले में हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित कर लिया है ।

पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दाम को लेकर युवक कांग्रेस ने की जमकर... - CG Sandesh
बिलासपुर

पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दाम को लेकर युवक कांग्रेस ने की जमकर नारेबाजी

बिलासपुर:- पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी को लेकर युवक कांग्रेस ने अर्धनग्न होकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कलेक्ट्रेट का घेराव करने जा रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पेट्रोल के दाम बढ़ने पर युवक कांग्रेस के नेताओं ने कहा भाजपा सरकार आम जनता के हित को गंभीरता से नहीं लेती।

मंत्री अमर अग्रवाल ने सिटी डिस्पेंसरी में बच्चों को पोलियों ... - CG Sandesh
बिलासपुर

मंत्री अमर अग्रवाल ने सिटी डिस्पेंसरी में बच्चों को पोलियों ड्रॉप्स पिलाया

बिलासपुर:- नगरीय प्रशासन, उद्योग एवं वाणिज्यिक कर मंत्री अमर अग्रवाल एवं कलेक्टर पी. दयानंद ने गांधी चैक स्थित सिटी डिस्पेंसरी में बच्चों को पोलियों ड्राॅप्स पिलाया।

बिलासपुर - गुणवत्ता की जांच में सड़क की थिकनेस 55 एमएम  की जग... - CG Sandesh
बिलासपुर

बिलासपुर - गुणवत्ता की जांच में सड़क की थिकनेस 55 एमएम की जगह 25 एमएम निकली

कलेक्टर पी दयानंद सड़क की गुणवत्ता नापने तारबाहर चौक पहुंचे। जहाँ उन्होंने सड़क को खुदवाने के बाद खुद स्केल हाथ में लेके उसकी गुणवत्ता नपी। जिसकी थिकनेस 55 एमएम की बजाय 25 एमएम निकली।