महासमुंद विकासखंड के ग्राम बनपचरी में आज कलेक्टर विनय लंगेह द्वारा विभिन्न शासकीय योजनाओं और संस्थाओं का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र, शासकीय विद्यालय, इंजेक्शन वेल और प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के अंतर्गत निर्मित आवासों का जायजा लिया।