कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर आज जिला पंचायत सीईओ एस आलोक ने अधिकारियों की बैठक लेकर सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का त्वरित गुणवत्तापूर्ण और गंभीरता पूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आमजन तक सुशासन की पहुंच सुनिश्चित करने हेतु प्रारंभ किए गए “सुशासन तिहार“ अभियान का सकारात्मक प्रभाव जिले के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में भी देखने को मिल रहा है।
। लंबे इंतजार के पश्चात ऋण पुस्तिका प्राप्त होते ही हरपाल के चेहरे पर संतोष और प्रसन्नता साफ झलक रही थी। उन्होंने समाधान मिलते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए शासन की त्वरित कार्यप्रणाली की सराहना की।
जिले के सभी ग्राम पंचायतों में आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार के मधुबनी से वर्चुअल माध्यम से देश को संबोधित किया गया
राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी ग्राम पंचायतों में गुरूवार 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस का आयोजन किया जाएगा। पंचायत विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के अवसर पर 24 अप्रैल को ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र का शुभारंभ किया जाएगा।