कृषि विभाग महासमुंद में आज संयुक्त संचालक कृषि गयाराम की अध्यक्षता में रबी वर्ष 2025-26 तथा खरीफ वर्ष 2026 के कार्यक्रम निर्धारण एवं तैयारियों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत आज महासमुंद विकासखंड के ग्राम बम्हनी में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा शामिल हुए तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका उपाध्यक्ष देवी चंद राठी ने की।
औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के निर्देशानुसार पिक्काडिली एग्रो इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड, महासमुंद में श्रमिक दिवस के अवसर पर कर्मकारों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु मॉकड्रिल का आयोजन किया गया।
शिक्षा सत्र 2026-27 हेतु शासकीय महिला शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण महाविद्यालय, पेण्ड्रा जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में संचालित बी.पी.एड. एवं डी.पी.एड. द्विवर्षीय पाठ्यक्रमों में विभागीय अभ्यर्थियों से प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।