गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू भक्त माता कर्मा एवं भामाशाह जयंती महोत्सव में शामिल हुए। मंत्री साहू ने पहले माता कर्मा के तैल चित्र पर चंदन वंदन माल्यार्पण कर पूजन किया गया।
भीषण गर्मी और लू चलने की स्थिति के मद्देनजर कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने जिले में लू से बचाव के लिये आवश्यक पहल किये जाने सर्व सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है।
छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा ने आज यहां कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष मेें अल्पसंख्यक समुदायों के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक विकास के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जिला स्तरीय समीक्षा की।