पटेवा : अज्ञात कंटेनर की ठोकर से कार क्षतिग्रस्त - CG Sandesh

पटेवा : अज्ञात कंटेनर की ठोकर से कार क्षतिग्रस्त

पटेवा थाना अंतर्गत एक ढाबा के पास अज्ञात कंटेनर की ठोकर से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

ग्राम झलप निवासी सतवंत सिंग सलुजा ने बताया कि 03 जुलाई 2025 को वे अपनी कार क्रमांक CG 06 GE 9510 में झलप से महासमुंद आ रहे थे तो सुबह करीबन 11.00 बजे NH 53 रोड कृष्णा ढाबा के सामने पीछे से आ रही अज्ञात कंटेनर ट्रक के चालक द्वारा अपनी वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उनकी कार को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया, जिससे उनकी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है.

वहीँ इस घटना में सतवंत सिंग सुरक्षित रहे, जिनकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कंटेनर ट्रक चालक के खिलाफ अपराध धारा 281 भारतीय न्याय संहिता दर्ज कर विवेचना में लिया.  


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें