महासमुंद : चाय दुकान के पास मारपीट, दो युवकों के खिलाफ केस द... - CG Sandesh

महासमुंद : चाय दुकान के पास मारपीट, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम बिरकोनी में देवांगन चाय दुकान में चाय पीने गए दो लोगों के साथ मारपीट के आरोप में दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, वार्ड नंबर 08 ग्राम बिरकोनी निवासी हेमंत पटेल 20 जुलाई 2025 को रात्रि करीब 09:30 बजे वह खेमचंद यादव के साथ चाय पीने के लिए देवांगन चाय दुकान के पास गया था. वहां पर पहले से मुकेश निषाद और वेद प्रकाश साहू मौजूद थे. जो हेमंत को देखकर पुरानी रंजीश की बात को लेकर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दिए और वहीं पर पड़े फर्सी पत्थीर से हेमंत को वार कर चोट पहुंचाया.

मारपीट को देख हेमंत का दोस्त खेमचंद बीच बचाव करने लगा तो उसे भी अश्लील गालियां देते हुये हाथ मुक्का व पत्थर से मारपीट करने लगे. मारपीट से हेमंत के चेहरा, बाये आंख,गाल, दोनो पैर तथा खेमचंद यादव के सिर, माथा, पीठ में चोट लगी है. घटना को खिल्लूक निषाद, खिलेश्वर निषाद देखे सुने व बीच बचाव किये हैं. हेमंत ने बताया कि अश्लील गाली गलौज व जान से मारने की धमकी से वह बहुत डरा हुआ है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी मुकेश निषाद और वेद प्रकाश साहू के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें