बैंक में बंदूक दिखाकर लाखों की लूट, 2 पुलिस की गिरफ्त में - CG Sandesh

बैंक में बंदूक दिखाकर लाखों की लूट, 2 पुलिस की गिरफ्त में

ओडिशा के भद्रक जिले के तिहिडी थाना क्षेत्र के एक बैंक में बंदूक दिखाकर लूट करने वाले पूर्व कर्मचारी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

11 जून को चार नकाबपोश बदमाशों ने बंदूक दिखाकर 7.54 लाख रुपये की लूट की थी. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. आरोपियों के कब्जे से 2,000 रुपये, चार मोबाइल फोन, वाहन और अन्य सामान जप्त किया है.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बैंक के पूर्व कर्मचारी प्रह्लाद राउत और कंधमाल जिले के निवासी अनिल बेहरा के रूप में हुई है. दो आरोपी अभी फरार हैं.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें