NIACL ने 550 पदों पर निकाली भर्ती - CG Sandesh

NIACL ने 550 पदों पर निकाली भर्ती

न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने प्रशासनिक अधिकारी (जनरलिस्ट एवं स्पेशलिस्ट) के 550 पदों पर भर्ती के लिए नोटीफिकेशन जारी किया है.
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 अगस्त से प्रारंभ हो गई है. आवेदन की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2025 है.

चयन प्रक्रिया :
चयन के लिए प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी. प्रारंभिक परीक्षा 14 सितम्बर 2025 तथा मुख्य परीक्षा 29 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी.

आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए.

आवेदन शुल्क :
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क SC / ST / PwBD   के लिए 100 रुपये तथा अन्य सभी के लिए 850 रुपये शुल्क निर्धारित की गई है.

शैक्षणिक योग्यता :
शैक्षणिक योग्यता विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग निर्धारित की गई है. नीचे नोटिफिकेशन में योग्यताएं देख सकते हैं.

ऑफिसियल नोटिफिकेशन – PDF

ऑफिसियल वेबसाइट  – क्लिक करें


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें