पिथौरा : शासकीय उच्चतर माध्यम विद्यालय मेमरा में पूर्व सरपंच... - CG Sandesh

पिथौरा : शासकीय उच्चतर माध्यम विद्यालय मेमरा में पूर्व सरपंच निर्मल यादव द्वारा तीजा-पोरा के पावन पर्व के अवसर पर दिया न्यौता भोज

उल्लेखनीय है कि मुख्य मंत्री शिक्षा गुणवत्ता पखवाड़ा 2025-26 के अंतर्गत बच्चों को आकर्षित करने की पहल पर छात्र- छात्राओं की नियमित उपस्थिति को  ध्यान मे रखते हुएं स्कूलों में न्यौता भोज का आयोजन जो इच्छुक हैं ओ आयोजन करा सकते है। 

इसी उद्देश्य को लेकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेमरा, विकास खंड पिथौरा, जिला महासमुंद के पूर्व सरपंच  निर्मल यादव ने काफी अच्छी पहल का शुरुआत कर एक सकारात्मक संदेश दिए है जो भविष्य में बच्चों के लिए कारगर सिद्ध होंगे, नियमित स्कूल आने में रुचि दिखाएंगे बता दे  निर्मल यादव द्वारा प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, हायर सेकेंडरी के लगभग १५० बच्चों के खीर,पुड़ी,के साथ -साथ सेहत मंद केला,सेब को भी न्यौता भोज में शामिल किया गया ।

सर्व प्रथम बच्चों को लाइन में खड़ा करवाकर सभी का साबुन से हाथ धुलाए इसके पश्चात बच्चों को चटाई में बिठाकर गरम-गरम खीर -पुड़ी एवं फल वितरित किए फ़िर प्रार्थना कर सभी बच्चे न्यौता भोज का आनंद लिए ।

इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष  सत्यप्रकाश साव, सांसद प्रतिनिधि फागुलाल पटेल, प्राथमिक शाला के अध्यक्ष प्रहलाद यादव, पंच उपेन्द्र यादव के साथ  साथ शिक्षक स्टॉफ में प्राचार्य निर्मल डहरिया,आशीष सिंहा, आशीष दास, गिरजाशंकर पटेल, भुवनलाल कोसरिया, खिरोधर बरिहा, जोगी राम ध्रुव, तुलसी राम चौधरी, हेमंजलि पटेल,हेमलता पटेल,चांदनी पटेल, सुनीता ठाकुर ने भी न्यौता भोज में शामिल रहे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें