इस राज्य ने की नई पहल, महिलाओं को दी जाएगी 10 हज़ार रुपये की ... - CG Sandesh

इस राज्य ने की नई पहल, महिलाओं को दी जाएगी 10 हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता

बिहार में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' की शुरुआत की है। महिलाओं को रोज़गार के लिए 10 हज़ार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

बिहार में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' की शुरुआत की है। इस योजना के तहत, महिलाओं को रोज़गार के लिए 10 हज़ार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके लिए सीएम ने रविवार को शहरी महिलाओं के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल और जागरूकता अभियान का भी शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सीवान के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने विकास की कई योजनाओं का शिलान्यास किया। सीवान में सीएम ने करीब 558 करोड़ रुपए की 9 बड़ी परियोजनाओं की आधारशिला रखी।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें