बसना : धूमधाम से किया गया भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का विस... - CG Sandesh

बसना : धूमधाम से किया गया भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का विसर्जन

बसना विकासखंड के ग्राम पर्रापाट में स्थापित भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का विसर्जन धूमधाम से किया गया. 17 सितंबर को गाँव में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की गई. इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित की गई. विश्वकर्मा समिति के द्वारा सप्ताहभर पहले से ही आयोजन की तैयारी की जा रही थी.

तीन दिनों तक विधि विधान से पूजा, आरती से गाँव भक्तिमय हो गया. शुक्रवार को भगवान की प्रतिमा का विसर्जन किया गया.

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ नाचते-झूमते शोभायात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. विसर्जन पश्चात् प्रसाद वितरण किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें