महासमुंद : ट्रक की ठोकर से बाइक सवार की मौत, 1 की मौत
महासमुंद थाना क्षेत्र के नदी मोंड के पास एनएच-53 रोड़ पर ट्रक की ठोकर से बाइक सवार की मौत हो गई. वहीं एक घायल हो गया. मामले में ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 11 सितम्बर को सुबह करीब 10 बजे शिवा जगत अपने जीजा के साथ मोटर सायकल क्रमांक सीजी 04 एम0आर0 2901 से रायपुर से राजेन्दीरपुर थाना झारबंद जिला उडिसा जाने के लिये निकला था.
इसी दौरान दोपहर करीब 02:30 बजे एनएच 53 नदी मोंड पुल के पास पीछे से ट्रक क्र. सीजी 04 एल0आर0 7022 के चालक ने अपने वाहन को तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाकर मोटर सायकल को ठोकर मार दी, जिससे दोनो गिर गये. दोनों को डायल 112 वाहन से जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने शिवा जगत को मृत घोषित कर दिया.
मामले में ट्रक क्र. सीजी 04 एल0आर0 7022 के चालक के विरूद्ध अपराध धारा 281,125(A),106(1)BNS के तहत अपराध कायम किया है.