news-details

सोने का भाव 80,000 तक गिर सकता है, 40 साल में सिर्फ दो बार हुआ ऐसा

सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कुछ समय से तेज़ी देखने को मिल रही है। मुंबई सर्राफा बाजार में आज सोने का हाजिर भाव 1,19,059 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। पिछले दशक में सोने के रेट लगातार बढ़ते रहे हैं और इस साल यह 1 लाख रुपये के स्तर को पार कर चुका है। ऐसे में निवेशक खरीदारी को लेकर सतर्क नजर आ रहे हैं और गिरावट आने पर ही निवेश करने की योजना बना रहे हैं।

नई दिल्ली स्थित 21,000 करोड़ रुपये से अधिक के एसेट मैनेजमेंट फर्म PACE 360 के को-फाउंडर अमित गोयल ने निवेशकों को चेतावनी दी है कि रिकॉर्ड तेजी के बाद सोने और चांदी में बड़ा करेक्शन संभव है।

अमित गोयल की चेतावनी:

अमित का कहना है कि हाल में आई तेजी एक बुलबुले का संकेत दे रही है। उन्होंने कहा, "पिछले 40 सालों में केवल दो बार ऐसा हुआ है कि सोना और चांदी इतनी तेजी के बाद गिरावट की ओर बढ़े। यह तेजी अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और आने वाले कुछ हफ़्तों में कीमतों में गिरावट देखी जा सकती है।"

गिरावट का अनुमान:

अगर ऐसा होता है, तो सोने में 30-35% तक की गिरावट आ सकती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि 2007-08 और 2011 में भी सोने की कीमतें बड़ी तेजी के बाद 45% तक गिर चुकी थीं। अमित का अनुमान है कि इस करेक्शन में लगभग एक साल लग सकता है।

कहाँ तक पहुंच सकता है भाव:

इस गिरावट के बाद सोना 2,600-2,700 डॉलर यानी 80,000–84,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ सकता है। इस स्तर पर सोना निवेशकों के लिए फिर से आकर्षक विकल्प बन जाएगा।

सोने में निवेश करने वाले निवेशकों को अब थोड़ा संयम और मार्केट का धैर्य रखना होगा, क्योंकि यह गिरावट संभावित रूप से सोने की नई खरीदारी का सही मौका दे सकती है।


अन्य सम्बंधित खबरें