CG : पुलिस हिरासत में युवक की मौत, कोर्ट ने दिया मुआवजे का आ... - CG Sandesh

CG : पुलिस हिरासत में युवक की मौत, कोर्ट ने दिया मुआवजे का आदेश

बीते 29 मार्च को धमतरी जिले के अर्जुनी थाने में पुलिस हिरासत में हुई एक युवक की मौत के मामले में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने मृतक की पत्नी को तीन लाख और माता-पिता को एक-एक लाख रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया है। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायाधीश बी.डी. गुरु की डिवीजन बेंच में इस मामले की सुनवाई हुई। 

हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि पुलिस हिरासत में मौत के मामलों में मुआवजा देना सार्वजनिक कानून के तहत जरूरी उपाय है। कोर्ट ने गृह विभाग के सचिव को निर्देश दिया है कि मृतक के परिजनों को आठ हफ्तों के भीतर मुआवजा राशि दी जाए।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें