news

बलौदाबाज़ार : ग्राम पंचायत मुंडा ने 15वीं वित्त से छह माह में किया ₹3.40 लाख का भुगतान — खर्चों पर उठे सवाल

बलौदाबाज़ार। ग्राम पंचायत मुंडा में नई सरपंच के कार्यकाल के पहले छह महीनों में 15वीं वित्त आयोग की राशि से लगभग ₹3,40,000 का भुगतान विभिन्न मदों में किया गया है। 

ग्रामीणों का कहना है कि इन सभी भुगतानों में पारदर्शिता की कमी है और कई खर्च वास्तविक कार्य के अनुपात में अधिक दर्शाए गए हैं।

1. नल-जल ऑपरेटर मानदेय एवं बिजली बिल का भुगतान दिनांक 08 जुलाई 2025 को ग्राम पंचायत मुंडा की सरपंच द्वारा ललित वर्मा (नल-जल ऑपरेटर) को मानदेय स्वरूप ₹6,000 सुमन वर्मा को बिजली बिल भुगतान हेतु ₹6,350 कुल ₹12,350 का भुगतान किया गया।                                            

2. बजरीकरण कार्य हेतु भुगतान ग्राम पंचायत के सचिव एवं सरपंच द्वारा गाँव की गलियों में बजरीकरण कार्य हेतु लक्ष्मी ट्रेडिंग, मुंडा को दिनांक 20 जुलाई 2025 को ₹72,000 का भुगतान किया गया है .                                                    

समाचार पत्र प्रकाशन के नाम पर भुगतान ग्राम पंचायत द्वारा “समाचार प्रकाशन” के नाम पर 08 जुलाई 2025 को कमलेश न्यूज़ एजेंसी 15000 को तथा 21 जुलाई 2025 को फगुलाल रातरे को 7000 राशि का भुगतान किया गया है।                                                  

4. बोरवेल मरम्मत के लिए भुगतान पंचायत द्वारा पाँच माह के भीतर बोरवेल मरम्मत हेतु कुल ₹58,400 का भुगतान किया गया।

विवरण इस प्रकार है –

सुरेश साहू, लवन – ₹23,900 (दिनांक 06 अगस्त 2025)

लक्ष्मी ट्रेडिंग, मुंडा – ₹16,000 (दिनांक 29 जुलाई 2025)

गणपति ट्रेडर्स – ₹2,000 + ₹9,500 + ₹7,000 (दिनांक 20 जुलाई 2025)

ग्रामीणों के अनुसार गाँव में केवल एक बोरवेल संचालित है, जबकि नई मोटर पंप की बाजार कीमत मात्र ₹10–12 हजार के बीच है।

5. मुक्तिधाम (टेरही तालाब) कार्य हेतु भुगतान

दिनांक 29 जुलाई 2025 को श्री हरि ट्रांसपोर्ट, लवन को मुक्तिधाम समतलीकरण कार्य हेतु ₹37,800 का भुगतान किया गया।                

6. राष्ट्रीय पर्व एवं चुनाव कार्य हेतु भुगतान

नई सरपंच द्वारा राष्ट्रीय पर्व और चुनाव कार्यों के नाम पर कुल ₹1,25,562 का भुगतान किया गया,

जिसमें – उमंग होटल, लाहोद – मिठाई वितरण हेतु ₹60,000 (दिनांक 08 जुलाई 2025)

नीलकंठ साहू, मुंडा – टेंट लगाने हेतु ₹43,600 (दिनांक 08 जुलाई 2025)

उत्तम पटेल – दीवार लेखन (पेंटिंग) हेतु ₹9,000

अनुराधा तिवारी – चुनाव कर्मियों को भोजन हेतु ₹12,962                

7. पंचायत भवन मरम्मत एवं फोटोकॉपी खर्च गणपति ट्रेडर्स को खिड़की मरम्मत हेतु ₹5,500

सुमन वर्मा को फोटोकॉपी हेतु ₹6,500. ग्राम पंचायत मुंडा में हुए इन भुगतानों की जानकारी केवल किसी व्यक्ति विशेष को बदनाम करने के लिए नहीं, बल्कि गाँव के हर नागरिक को जागरूक करने के लिए दी जा रही है।

यह समझना बहुत आवश्यक है कि पंचायत को जो भी धनराशि मिलती है — वह किसी नेता, अधिकारी या सरकार की निजी संपत्ति नहीं होती। वह पैसा हम सबके द्वारा भरे गए टैक्स (कर) से आता है।

इसलिए यह हर ग्रामीण का अधिकार है कि वह पूछे — “हमारे गाँव के विकास के लिए जो पैसा आया, उसका उपयोग कहाँ हुआ?”

गाँव का असली विकास तभी संभव है, जब हर नागरिक अपनी भूमिका निभाए, जब हर व्यक्ति सवाल पूछे, जवाब माँगे, और जब पंचायत से यह कहे — “हमारा हक़ है जानना कि हमारे गाँव के नाम पर कितना पैसा आया और कहाँ खर्च हुआ।” अगर गाँव का हर व्यक्ति चुप रहेगा, तो भ्रष्टाचार और बढ़ेगा।

लेकिन जब हर नागरिक बोलना शुरू करेगा — तब पंचायतें जवाबदेह बनेंगी, और तब सच्चे अर्थों में विकसित भारत – 2047 का सपना साकार होगा। “सवाल पूछना विरोध नहीं, अधिकार है। जब जनता जागेगी, तभी गाँव आगे बढ़ेगा।”


अन्य सम्बंधित खबरें