बसना : नशीली टेबलेट के साथ 2 युवक गिरफ्तार - CG Sandesh

बसना : नशीली टेबलेट के साथ 2 युवक गिरफ्तार

बसना पुलिस ने खटखटी ओवरब्रिज के पास स्कूटी से नशीली टेबलेट परिवहन करते दो युवकों को पकड़ा है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 नवम्बर को पुलिस वाहन चेंकिग हेतु खटखटी ओवर ब्रीज के नीचे बसना की ओर रवाना हुई थी. वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर एक्टीवा में वतन डडेसना पिता लोकनाथ डडसेना उम्र 28 साल निवासी महलपारा वार्ड नं. 09 पिथौरा और सहबाज खान पिता सब्बीर खान उम्र 28 साल निवासी वार्ड नं 1 अरेकेल आये. दोनों पुलिस द्वारा रोकने पर हड़बड़ा गये. उनके हरकत को देखकर संदेह होने पर पुलिस ने उन्हें रोका. पूछताछ करने पर आरोपियों ने स्कूटी की डिग्गी में नशीली टेबलेट ले जाने की बात कबुल की.

पुलिस ने स्कूटी के सीट के नीचे डिग्गी को खोलकर तलाशी ली तो काला रंग के प्लास्टिक झील्ली में भरी हुई अवैध नशीली टेबलेट 20 पत्ता प्रत्येक पत्ते में 10 टेबलेट कुल 200 नग मिला जिसे जप्त किया गया. जप्त टेबलेट की कीमत 1462.60 रूपये बताई गई. आरोपियों के कब्जे से उक्त टेबलेट के अलावा दो नग टच स्क्रीन मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी सहित अन्य सामान जप्त किया गया. मामले में 21 NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें