शादी के दौरान विवाद, हेड कांस्टेबल ने नाबालिग को मारी गोली, ... - CG Sandesh

शादी के दौरान विवाद, हेड कांस्टेबल ने नाबालिग को मारी गोली, मौत

दिल्ली के शाहदरा इलाके में 17 साल के नाबालिग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में CISF के एक हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी हेड कांस्टेबल कानपुर में पोस्टेड है और वारदात के समय छुट्टी पर दिल्ली आया हुआ था।

घटना रात को एक शादी की बारात के दौरान हुई, जहां किसी बात को लेकर आरोपी और नाबालिग के बीच झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर हेड कांस्टेबल ने पिस्टल से फायर कर दिया, जिससे किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के पास से पिस्टल बरामद कर ली है और मामले की आगे जांच की जा रही है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें