सरायपाली : बांस के डंडे से वार कर फोड़ा सिर - CG Sandesh

सरायपाली : बांस के डंडे से वार कर फोड़ा सिर

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम कानेनचुंवा में ग्रामीणों के साथ बैठकर बात कर रहे व्यक्ति पर डंडे से वार कर सिर फोड़ने के आरोप में शिकायत दर्ज करायी गई है. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

पीड़ित नोवीचंद सिदार पिता मयाराम सिदार उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम काकेनचुवां ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 03 जनवरी 2026 को रात करीब 10 बजे वे गांव के सुरीतलाल सिदार, माखनलाल सिदार, देवकुमार सिदार और होरीलाल सिदार के साथ निलाम्बर दिवान के घर के बाहर परछी में बैठकर आपस में बात चित कर रहे थे. 

इसी दौरान उसका चाचा मुरलीप्रसाद दिवान आया और जबरन नोवीचंद को अश्लील गाली गलौच कर आज जान से मार दूगां कहकर अपने हाथ में रखे बांस के डण्डे से सिर में वार कर दिया, जिससे उसे चोट लगी है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी मुरली प्रसाद दीवान के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें