सांकरा : अश्लील गाली गलौज कर की मारपीट - CG Sandesh

सांकरा : अश्लील गाली गलौज कर की मारपीट

सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम सल्डीह के फुलझर चौक पास अश्लील गाली गलौज कर मारपीट करने के मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

ग्राम लालमाटी निवासी पीड़ित कौशल पटेल ने पुलिस को बताया कि वह 06 जनवरी 2026 को शाम करीब 04:40 बजे फुलझर चौक ग्राम सल्डीह स्थित उत्तर बरिहा के मोटर वाईंडिग दुकान में अपने पिता परिक्षित पटेल के साथ सबमर्सिबल पम्पि को बनवाने गया था. 

इसी दौरान उनके गांव का शोभाराम निषाद आया और 04 जनवरी को मेरे माता पिता को क्यों गाली गलौच एवं झगड़ा किये हो कहकर पुराने पैसों की लेने-देने की बात को लेकर अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट किया, जिससे कौशल के छाती के पास चोट आयी है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शोभाराम निषाद के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें