बागबाहरा : दुकान से 1 लाख 20 हजार के सामानों की चोरी - CG Sandesh

बागबाहरा : दुकान से 1 लाख 20 हजार के सामानों की चोरी

बागबाहरा के शुभकामना गली गणेशपारा स्थित मोटर वाईडिंग दुकान से 1 लाख 20 हजार के सामानों की चोरी की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

ग्राम मौलीमुंडा निवासी ऋषिकेश चंद्राकर ने पुलिस को बताया कि वह शुभकामना गली गणेशपारा में चंद्राकर मोटर वाईडिंग दुकान का संचालन करता है. उसके दुकान में मोटर पम्प, मोटर वाईडिंग से संबंधित नया पुराना कॉपर तार एवं पीतल बुश का सामान रहता है. 10 जनवरी 2026 को रात लगभग 9 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था.

अगले दिन दूकान गया तो देखा दूकान के बगल वाला शटर टूटा हुआ था. दूकान के अन्दर सामान बिखरा हुआ था. लगभग 200 किलोग्राम नया पुराना कॉपर तार एवं पीतल बुश कीमती लगभग 120000 रूपये किसी ने चोरी कर ली थी.

शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें